सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Padam Prabhu Chalisa Lyrics in Hindi

 

Padam Prabhu Chalisa Lyrics in Hindi

 शीश नवा अर्हंत को सिद्धन करुं प्रणाम |

उपाध्याय आचार्य का ले सुखकारी नाम ||

सर्व साधु और सरस्वती जिन मन्दिर सुखकार |

पद्मपुरी के पद्म को मन मन्दिर में धार ||

जय श्रीपद्मप्रभु गुणधारी, भवि जन को तुम हो हितकारी |

देवों के तुम देव कहाओ, पाप भक्त के दूर हटाओ ||

तुम जग में सर्वज्ञ कहाओ, छट्टे तीर्थंकर कहलाओ |

तीन काल तिहुं जग को जानो, सब बातें क्षण में पहचानो ||

वेष दिगम्बर धारणहारे, तुम से कर्म शत्रु भी हारे |

मूर्ति तुम्हारी कितनी सुन्दर, दृष्टि सुखद जमती नासा पर ||

क्रोध मान मद लोभ भगाया, राग द्वेष का लेश न पाया |

वीतराग तुम कहलाते हो, ; सब जग के मन को भाते हो ||

कौशाम्बी नगरी कहलाए, राजा धारणजी बतलाए |

सुन्दरि नाम सुसीमा उनके, जिनके उर से स्वामी जन्मे ||

कितनी लम्बी उमर कहाई, तीस लाख पूरब बतलाई |

इक दिन हाथी बंधा निरख कर, झट आया वैराग उमड़कर ||

कार्तिक वदी त्रयोदशी भारी, तुमने मुनिपद दीक्षा धारी |

सारे राज पाट को तज के, तभी मनोहर वन में पहुंचे ||

तप कर केवल ज्ञान उपाया, चैत सुदी पूनम कहलाया |

एक सौ दस गणधर बतलाए, मुख्य व्रज चामर कहलाए ||

लाखों मुनि आर्यिका लाखों, श्रावक और श्राविका लाखों |

संख्याते तिर्यच बताये, देवी देव गिनत नहीं पाये ||

फिर सम्मेदशिखर पर जाकर, शिवरमणी को ली परणा कर|

पंचम काल महा दुखदाई, जब तुमने महिमा दिखलाई ||

जयपुर राज ग्राम बाड़ा है, स्टेशन शिवदासपुरा है |

मूला नाम जाट का लड़का, घर की नींव खोदने लागा ||

खोदत-खोदत मूर्ति दिखाई, उसने जनता को बतलाई |

चिन्ह कमल लख लोग लुगाई, पद्म प्रभु की मूर्ति बताई ||

मन में अति हर्षित होते हैं, अपने दिल का मल धोते हैं |

तुमने यह अतिशय दिखलाया, भूत प्रेत को दूर भगाया ||

भूत प्रेत दुःख देते जिसको, चरणों में लेते हो उसको |

जब गंधोदक छींटे मारे, भूत प्रेत तब आप बकारे ||

जपने से जब नाम तुम्हारा, भूत प्रेत वो करे किनारा |

ऐसी महिमा बतलाते हैं, अन्धे भी आंखे पाते है ||

प्रतिमा श्वेत-वर्ण कहलाए, देखत ; ही हिरदय को भाए |

ध्यान तुम्हारा जो धरता है, इस भव से वह नर तरता है ||

अन्धा देखे, गूंगा गावे, लंगड़ा पर्वत पर चढ़ जावे |

बहरा सुन-सुन कर खुश होवे, जिस पर कृपा तुम्हारी होवे||

मैं हूं स्वामी दास तुम्हारा, मेरी नैया कर दो पारा |

चालीसे को ‘चन्द्र’ बनावे, पद्म प्रभु को शीश नवावे ||

सोरठाः- नित चालीसहिं बार, पाठ करे चालीस दिन |

खेय सुगन्ध अपार, पद्मपुरी में आय के ||

होय कुबेर समान, जन्म दरिद्री होय जो |

जिसके नहिं सन्तान, नाम वंश जग में चले ||

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi ॥ श्री हनुमान चालीसा ॥ ॥ दोहा॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि । बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥ बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार । बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॥ ॥ चौपाई ॥ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥ राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ॥ महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ॥ कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुण्डल कुँचित केसा ॥४ हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै । काँधे मूँज जनेउ साजै ॥ शंकर सुवन केसरी नंदन । तेज प्रताप महा जगवंदन ॥ बिद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ॥ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ॥८ सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ॥ भीम रूप धरि असुर सँहारे । रामचन्द्र के काज सँवारे ॥ लाय सजीवन लखन जियाए । श्री रघुबीर हरषि उर लाये ॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥१२ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ॥ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ॥ जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते...

Durga Chalisa Lyrics in Tamil | Sansaar Lyrics |

Durga Chali a Lyric ॥ Durga Chalisa Lyrics in Tamil ॥ ॥ ஶ்ரீ துர்கா சாலீஸா ॥ நமோ நமோ து³ர்கே³ ஸுக² கரனீ । நமோ நமோ அம்பே³ து³꞉க² ஹரனீ ॥ 1 ॥ நிரங்கார ஹை ஜ்யோதி தும்ஹாரீ । திஹூம்ˮ லோக பை²லீ உஜியாரீ ॥ 2 ॥ ஶஶி லலாட முக² மஹாவிஶாலா । நேத்ர லால ப்⁴ருகுடி விகராலா ॥ 3 ॥ ரூப மாது கோ அதி⁴க ஸுஹாவே । த³ரஶ கரத ஜன அதி ஸுக² பாவே ॥ 4 ॥ தும ஸம்ஸார ஶக்தி லய கீனா । பாலன ஹேது அன்ன த⁴ன தீ³னா ॥ 5 ॥ அன்னபூர்ணா ஹுயி ஜக³ பாலா । தும ஹீ ஆதி³ ஸுந்த³ரீ பா³லா ॥ 6 ॥ ப்ரலயகால ஸப³ நாஶன ஹாரீ । தும கௌ³ரீ ஶிவ ஶங்கர ப்யாரீ ॥ 7 ॥ ஶிவ யோகீ³ தும்ஹரே கு³ண கா³வேம் । ப்³ரஹ்மா விஷ்ணு தும்ஹேம் நித த்⁴யாவேம் ॥ 8 ॥ ரூப ஸரஸ்வதீ கா தும தா⁴ரா । தே³ ஸுபு³த்³தி⁴ ருஷி முனின உபா³ரா ॥ 9 ॥ த⁴ரா ரூப நரஸிம்ஹ கோ அம்பா³ । பரக³ட ப⁴யி பா²ட³ கே க²ம்பா³ ॥ 10 ॥ ரக்ஷா கர ப்ரஹ்லாத³ ப³சாயோ । ஹிரண்யாக்ஷ கோ ஸ்வர்க³ படா²யோ ॥ 11 ॥ லக்ஷ்மீ ரூப த⁴ரோ ஜக³ மாஹீம் । ஶ்ரீ நாராயண அங்க³ ஸமாஹீம் ॥ 12 ॥ க்ஷீரஸிந்து⁴ மேம் கரத விலாஸா । த³யாஸிந்து⁴ தீ³ஜை மன ஆஸா ॥ 13 ॥ ஹிங்க³லாஜ மேம் தும்ஹீம் ப⁴வானீ । மஹிமா அமித ந ஜாத ப³கா²னீ ॥ 14 ॥ மாதங்கீ³ தூ⁴மாவதி மாத...

Shiva Kalpataru Lyrics In Hindi

Pranamami Shivam Shiva Kalpataru Lyrics In Hindi प्रभु मीशा मनीषा माशेशा गुणम गुनाहीना महीषा गरभरणम राणा निर्जिता दुरजय दैत्यपुरम प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () गिरिराज सुतनविता वामातनुम: तनु नंदिता राजिता कोटि विभूम विधि विष्णु शिरोध्रुत पदयुगम प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () शशालंचिता रंजीथा संमुकुटम् कटि लंबिता सुंदरा कृतिपट्टम सुरशैव लिनेकृत पुताजातम: प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () नयनत्रय भूशिता ​​चारमुखम् मुख पद्म विनिंदिता कोटि विधुम विधु खंड विमन्दिता भालतातम: प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () वृषाराजा निकेतनमादिगुरुम गरलाशनामाजी विशनधरम: प्रमाधाधिप सेवक रंजनकम्: प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () मकरध्वज मठ मातंगहराम कारी चार्मगा नाग विबोधकराम: वरमर्गना शूल विशनधरम: प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () जगदुद्भवपालन नाशनाकारम: कृपा जयवपुनस्त्रण रूपा धर्म: प्रिया मानव साधु जनकगतििम प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () अनाथंगसुदीनांग बिभोविश्वनाथम पुनर्जन्ममा दुखत परित्राहि शंभो भजतोखिला दुखा समुहहरम प्रणामामी शिवं शिव कल्पतरुम () भजन विवरण भजन का नाम : प्रभु मीसा मनीसा (शिव कल्पतरु) - ...